मौजूदा कमेटी का मकसद सिर्फ सत्ता हथियाना,फिर 3 साल गायब होना!:पुरानी कमेटी के सदस्य
जमशेदपुर: टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक का चुनाव में सियासत चरम पर है। मौजूदा कमेटी पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। मेहनत करें मुर्गी फकीर खाए अंडा। मौजूदा कमेटी पुराने कमेटी के द्वारा किए गए कार्यों को ही अपना विकास कार्य बता कर अपने विकास का ढिंढोरा पीट रही है।
कतिपय सदस्यों का आरोप है कि अभी की जो मौजुदा कमेटी अपने किए विकास कार्यों की तारीफ बटोरना चाह रही है जो सरासर गलत है ये सारा काम पूर्व कमेटी प्रधान तरसेम सिंह के कार्यकाल के समय के है।
1) सबसे पहले पूर्व प्रधान रहे तरसेम सिंह और उनके सचिव कश्मीर सिंह के कार्यकल में गुरुद्वारे के छत की ढ़लाई और ऊपर पाँच गुम्बद का काम हुआ है। कुल 20 स्टील के गुंबद लगाए गए हैं जिनमें से 15 पंजाब से मंगाए गए थे।
2) मौजूदा कमेटी जो स्कूल में बच्चों के लिए बाथरूम और बाउंड्री वाल और गेट बनवाने की जो वाह वाही लूट रहे हैं।वह उस समय गुरदीप सिंह और प्रताप सिंह ने विधायक सरयू राय से मिलकर आग्रह करके फंड पास करवाया था जिससे निर्माण हुआ। जिसके शिलापट्ट पर सरयू राय का नाम लिखा हुआ है या स्पष्ट देखा जा सकता है। जो कि मौजूदा कमेटी के दावे की खुलेआम पोल खोल रहा है।
3) वहीं मौजूदा कमेटी के स्कूल की छत के ऊपर जो पेटीस्टोन कराने का दावा किया जा रहा है। वह वरिष्ठ सदस्य सरदार गुरदीप सिंह नैनोकोट, स्कूल से सचिव रहे कुलदीप सिंह वेरोनंगल, कमलजीत सिंह हरजीत सिंह चोला ने टिनप्लेट कंपनी के प्रबंधक से मिलकर पास करवाया था।
4) तरसेम सिंह व उनके सचिव कश्मीर सिंह के कार्यकाल में कई बड़े धार्मिक आयोजन हुए चाहे वाह बाबा जीवन सिंह शहीद दिहाड़ा हो या प्रकाश उत्सव हो दरबार साहेब के हजूरी रागी जत्थे आए बाबा जीवन सिंह के कार्यक्रम में पहली बार हैंगर नुमा पंडाल हमारी टिनप्लेट की साध संगत को देखने को मिला।
5) तरसेम सिंह के कार्यकाल में सिख नवाज़वान कमेटी जिसका प्रधान रहे मलकीत सिंह या अवतार सिंह की टीम की तरफ से रक्तदान शिविर, मुफ्त शुगर जांच शिविर, संगत के लिए राशन कार्ड बनवाने का कैंप विधवा पेंशन कैंप लगवाए गए।
6) पुराने कमेटी के पूर्व प्रधान तरसेम सिंह और उनकी टीम के द्वारा खालसा स्कूल में पेपर ब्लॉक बिछवाने का काम किया गया।
7)टिनप्लेट कंपनी के रहे हरजीत सिंह खालसा स्कूल के बच्चों के लिए एक आईटी रूम बनाया जो पूरा स्मार्ट क्लास आधुनिकता से लैस था फ़िर इन्हर्वव्हील क्लब की सहायता से 2 क्लास रूम का निर्माण करवाया गया।
8) गुरुद्वारा साहब के पीछे से एक द्वार बनाया गया आज जो खालसा स्कूल मैदान में हाईट मास्ट लाइट लगी है वो पूर्व कमेटी प्रधान तरसेम सिंह के समय सरयू राय से आवंटित की गई है।
9) पूर्व प्रधान तरसेम सिंह उनके सचिव कश्मीर सिंह और एंड टीम ने गुरुनानक खालसा क्लब के पूर्व समिति के समय की जर्जर छत की फिर से ढलाई की गई थी। किचन में टाइल्स लगाकर इसका आधुनिकीकरण किया गया था। गुरु घर के वजीर के कमरे को पूरा टाइल्स से या उनके बाथरूम को पूरा टाइल्स सुविधा से लैस किया गया था।
सरदार तरसेम सिंह के प्रधान के कार्यकाल में उनके और उनकी टीम के द्वारा बहुत सारे विकास कार्य किए गए लेकिन उसका ढिंढोरा नहीं पीटा गया। पुरानी कमेटी का मकसद था काम करना ना की प्रचार करना।
मौजूदा कमेटी ने पुराने कमेटी के अधूरे कार्यों को भी पूरा करने में नहीं दिखाई दिलचस्पी
1)पुरानी कमेटी के सदस्यों का आरोप है कि जबकि मौजूदा कमेटी 440 वोल्ट बिजली तक उपलब्ध नहीं करा सकी, जिसके चलते आज भी हाई मास्ट लाइट से उजाला का लाभ नहीं मिल सका।
2)सबसे बड़ा खालसा स्कूल को संबद्धता का काम पूर्व समिति ने रांची जाकर पूरा सरकारी कागज जमा भी किया तब तक सरकार का कार्यकाल खत्म हो गया मौजुदा कमेटी को
बता दिया गया था कि रांची में किस अधिकारी के पास फ़ाइल है। जाकर करवा लीजिए परन्तु इन्होंने उसको पूरा करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।
पुरानी कमेटी के सदस्यों की मौजूदा कमेटी को चैलेंज
पुराने कमेटी के सदस्यों ने चैलेंज किया है कि मौजदा कमेटी मीडिया के माध्यम से बतायें कि इनके कार्यकाल में एक भी रक्तदान शिविर लगा हो एक भी सरकारी सुविधा का शिविर लगा हो हमारी बुजुर्ग मां बाप को लाभ पहुंचाने के लिए एक भी शिविर लगा हो संगत सामने कोई तस्वीर या वीडियो दिखाए कि इनके कार्यक्रम में बड़ा धार्मिक समागम हुआ हो।
अभी चुनाव सर पर आते ही एक्टिव दिखने लगी क्या केवल चुनाव जितना ही इनका मकसद है ।
पुराने कमेटी के सदस्यों का दावा
पुराने कमेटी के सदस्यों ने दावा किया कि आज संगत बहुत जागरूक हो गई है दिखावे में जाने वाली नहीं कौन विकास कार्य किया कौन उसको मीडिया लाकर भुनाना चाह रहा है। ये सब दिखावा से कुछ नहीं होगा।
पुराने कमेटी के सदस्यों को संगत का आश्वासन
संगत का कहना है कि पिछले जो वोट में गलती हुई अब नहीं होने देंगे संगत ने मन बना लिया इस बार केवल या केवल गुरदयाल सिंह मनावल संगत इन दिखावे वालो से सावधान हो जाइए अभी आपके पास ये वोट के लिए है फिर 3 साल गायब हो जाएंगे इनका मकसद गुरु घर की सेवा नहीं इनका मकसद के केवल सत्ता पर काबिज होना है।









