---Advertisement---

पलामू: पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात फैज खान को लगी गोली

On: April 3, 2026 7:24 PM
---Advertisement---

पलामू:जिले के पांकी और तरहसी थाना क्षेत्रों के सीमावर्ती इलाके में पुलिस और अपराधियों की मुठभेड़ की खबर आ रही है। इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी फैज खान को पैर में गोली लग गई है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि बीती रात प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्थित शताब्दी मार्केट में गुडू खलीफा उर्फ समीर खलीफा की गोली मारकर हत्या के मामले में फैज खान और उसके सहयोगियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि फैज खान अपने साथियों के साथ पांकी-तरहसी इलाके में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसी दौरान अपराधियों की ओर से पुलिस पर फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की.

मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में फैज खान के पैर में गोली लग गई. पुलिस ने मौके से एक अन्य अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घायल फैज खान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार अभियान चला रही है. इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव,हद हो गई,संयोजक गुरचरण सिंह बिल्ला उतरे सत्ता पक्ष के प्रचार में!वीडियो वायरल

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

मुंबई एसीबी की बड़ी कार्रवाई,डीसी को ₹42000 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल