बज बजाते गंदे पानी में कमल फूल की खेती कर एनडीए के विधायक और सांसद को दिखाएंगे आईना:विकास सिंह
जमशेदपुर:मानगो ज्वाहर नगर रोड नंबर 15 के ब्रह्मपथ में जलजमाव एवं बजबजाती सड़क में लोगों का चलना विगत एक वर्षों से दुश्वार हो गया है । नया पुरलिया रोड को सीधे एन एच 33 से जोड़ने वाली इस सड़क से जल जमाव और बदबू के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है ।
स्थानीय लोगों ने कहा कि विगत एक वर्षों से लोगों को केवल आश्वासन और मीठी-मीठी घुमावदार बातें ही सुनने मिली है लेकिन समस्या का निजात नहीं हुआ । धीरे-धीरे समस्या विकराल रूप लेते जा रही है।
स्थानीय लोगों ने भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को पहल करने की बात कही विकास सिंह ने मौके में जाकर यथा स्थिति से अवगत होकर मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त के संज्ञान में मामले को डालते हुए चेतावनी दिया की समस्या का समाधान अगर नहीं होगा तो मछली पालन एवं धन रोपनी नहीं बल्की कमल फूल की खेती सड़क में जमे बजबजाते पानी में कर इस मामले में दोषी एनडीए के स्थानीय विधायक और सांसद को आईना दिखाने का काम किया जाएगा।









