---Advertisement---

कदमा: परिवार वाले बाहर, लाखों के जेवरात चोरों ने उड़ाए,दहशत में लोग

On: April 4, 2026 4:02 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत कालिंदी रोड स्थित हाउस नंबर 15 निवासी लोकेश कुमार सिंह उर्फ ‘गब्बर’ के घर में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। लाखों के सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। इस घटना से लोगों में खौफ पैदा हो गया है। लोग पुलिस प्रशासन व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

पीड़ित परिवार के मुताबिक चोरों ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया है जब घर के सदस्य किसी काम से बाहर थे। चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर करीब 8 से 10 लाख रुपये मूल्य के कीमती आभूषणों की चोरी की है।गायब हुए जेवरों में सोने का नेकलेस, कान की बाली, नाक का झुमका और अन्य पुश्तैनी गहने शामिल हैं। गहनों के अलावा गल्ले में रखे 25 हजार रुपये नकद भी चोर अपने साथ ले उड़े।

कालिंदी रोड जैसे व्यस्त इलाके में दिन के उजाले में हुई इस घटना ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस से रात के साथ-साथ दिन के समय भी पीसीआर गश्त बढ़ाने की मांग की है।लोगों में इस बात को लेकर डर है कि यदि भीड़भाड़ वाले इलाके में घर सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक कहाँ जाए।

घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने कालिंदी रोड और आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया जाएगा।
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आसपास के संदिग्ध इलाकों में छापेमारी की जा रही है। से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now