---Advertisement---

मध्य प्रदेश:दिनदहाड़े भीषण बैंक डकैती,हथियार बंद डकैतों ने 15 करोड़ का सोना 20 लाख नकदी लूटे

On: April 18, 2026 9:33 AM
---Advertisement---

मध्य प्रदेश:सिंगरौली जिले बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में पांच हथियारबंद डकैतों ने तकरीबन 10 किलो सोना और 20 लाख रुपए नकदी लूट लिये। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की है, जब बैंक परिसर में सामान्य कामकाज चल रहा था। अचानक पांच बदमाश हथियारों के साथ बैंक में घुसे और कर्मचारियों को धमकाकर फायरिंग की। दहशत फैलाने के बाद आरोपियों ने बैंक में रखे सोने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी के अनुसार, लूटा गया सोना ग्राहकों का था, जिसे बैंक ने गिरवी रखकर उन्हें लोन जारी किया था। यह सोना बैंक के एक ही लॉकर में सुरक्षित रखा गया था, जिसे बदमाशों ने पहले से निशाना बनाया हुआ था। घटना से यह भी साफ हुआ है कि आरोपियों को बैंक की व्यवस्था और लॉकर की जानकारी पहले से थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी आरोपी पहले से तैयार होकर आए थे और उनके पास हथियारों के साथ-साथ बड़े पिट्ठू बैग और एक बड़ा कपड़े का थैला भी था। वारदात के बाद बदमाशों ने तेजी से सोना और कैश उसी बैग में भरा और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद बैंक परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

इस बड़ी वारदात ने बैंक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिनदहाड़े इतने बड़े स्तर पर हुई डकैती से स्थानीय लोग भी दहशत में हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now