---Advertisement---

मानिक मल्लिक की पहल पर स्व.बनमाली सरदार के परिवार को मिला कच्चा राशन और आर्थिक सहयोग

On: April 19, 2026 9:54 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:परसुडीह, झारखंड बस्ती में कुछ दिन पूर्व स्वर्गीय बनमाली सरदार के निधन के बाद आज उनके परिजनों से मिलने जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक उनके घर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को कच्चा राशन एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किया।पूर्णिमा मलिक ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में समाज को एकजुट होकर जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा रहना चाहिए।इस पहल में मानिक मल्लिक की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में विष्णु सोनकर, राकेश दास, मोनी और राजा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now