---Advertisement---

धनबाद:विवेकानंद कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग,दहशत में लोग

On: April 19, 2026 12:02 PM
---Advertisement---

धनबाद:चिरकुंडा थाना क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी रविवार तड़के फायरिंग से हड़कंप मच गया है। अज्ञात अपराधियों ने स्थानीय व्यावसायिक रोशन बर्णवाल के घर के बाहर खड़ी ऑटो को निशाना बनाते हुए अपराधियों ने दो राउंड गोलियां चलाईं, जिससे ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. गोलीबारी की आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। दहशत के घर लोग घरों से निकल गए। बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित मांगुर मछली के कारोबार में वर्चस्व को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही चिरकुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं, जबकि क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर थाना ले जाया गया है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

पीड़ित व्यवसायी रौशन बर्णवाल के पिता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और परिवार की सुरक्षा की मांग की है. घटना के बाद पूरे परिवार और आसपास के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है.

इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में बढ़ते अपराध और अवैध कारोबार पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से मछली, बालू, कोयला और अन्य कारोबार को लेकर अवैध गतिविधियां चल रही हैं, जिस पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है.

बता दें कि इससे पहले निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने भी प्रेसवार्ता कर क्षेत्र में अवैध मांगुर मछली, बालू, लोहा, कोयला और लॉटरी जैसे कारोबार पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने पुलिस प्रशासन पर मिलीभगत और कार्रवाई में ढिलाई का आरोप लगाते हुए कड़े सवाल उठाए थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गदड़ा:सड़क की दुर्दशा के खिलाफ महिलाओं का रौद्र रूप,सड़क जाम कर सांसद विधायक नेताओं को जमकर कोसा,और!

अखिल भारतीय तेली साहू महासभा में लोकतंत्र की बहाली, वित्तीय अनियमितता के आरोपी राकेश साहू आजीवन निष्कासित

जून में धर्म और आस्था का संगम: देखें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की सूची

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

राहुल को भाजपा नेता मनोज तिवारी और मंत्री नितेश राणा ने कहा देशद्रोही,भड़की यूथ कांग्रेस,बिष्टुपुर साइबर थाने में शिकायत

रेल सुरक्षा बल ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़,30 लाख के गांजा के साथ तीन को दबोचा