जमशेदपुर: टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद के उम्मीदवार सरदार गुरदयाल सिंह मानावाल और कश्मीर सिंह शिरे ने अपनी स्थिति साफ कर दी है कि इलाके की संगत चुनाव चाहती है। उनका आदेश को शिरोधार्य कर टीम ने मानावाल को उम्मीदवार बनाया हैं और वे चुनाव लड़ेंगे। कमेटी बनाने का समय नामांकन से पहले तक था। जो खत्म हो गया। अब मिल बैठकर पता नहीं क्यों कमेटी बनाने की बात हो रही है जो समझ से परे है।
मानावाल के अनुसार पिछली बार वे चुनाव लड़े थे, उस समय भी चुनाव को टाला जा सकता था। सुरजीत सिंह चुनाव जीतने के बाद भी दिल बड़ा करके कमेटी का गठन कर सकते थे। उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया।
अब संगत और टीम ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है, वह संगत के उम्मीदवार हैं। अपनी ओर से वे कोई फैसला नहीं ले सकते हैं। वे सामूहिक फैसला लेने में यकीन करते हैं। मौजूदा कमेटी से आग्रह है कि वह सर्वसम्मति बनाने की बात कर संगत को गुमराह नहीं करें। चुनाव जितनी जल्दी हो जाए उतना अच्छा रहेगा। चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं ईमानदारी तरीके से हो सभी यही चाहते हैं। संगत जिसे चाहेगी उसे जीत का माला पहना देगी।
गुरदयाल सिंह मन्नावाल टीम का बड़ा धमाका!संगत चुनाव चाहती है और हम चुनाव लड़ेंगे











