खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

मानगो:बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं बालीगुमा सुखना बस्तीवासी,डीप बोरिंग का पानी से बिल्डर कर रहा है मौज,देखें वीडियो

ख़बर को शेयर करें

विधायक सरयू राय पर पूर्व भाजपाई विकास का गंभीर आरोप ईमानदारी का चोला पहने वाले लोग ही कर सकते हैं इतना बड़ा भ्रष्टाचारजनता के पैसे का दुरुपयोग, सीएम लें संज्ञान वरना ऐतिहासिक आंदोलनजमशेदपुर: पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगो बालीगुमा के वार्ड पार्षद राजेश सिंह के वीडियो का हवाला देते हुए कहा है कि देखिए उनके वार्ड बालीगुमा सुखना बस्ती जहां बूंद बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं।

वहीं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के द्वारा एक उनके चहेते बिल्डर को लाभ पहुंचाने के लिए घिनौना भ्रष्टाचार कर विधायक निधि के राशि का दुरुपयोग कर लगभग साढ़े छः लाख रुपए की लागत से डीप बोरिंग करवा दिया गया है बिल्डर के द्वारा नक्शा पास करने के समय छोड़े गए अपसेट में बोरिंग करा कर सीधे बिल्डर को लाभ पहुंचाने का काम मानगो नगर निगम के साथ मिलकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने किया है ।विकास सिंह ने इस मामले पर सीधे-सीधे मुख्यमंत्री जी को संज्ञान लेने की बात कही है और कहा कि। एक और जहां पूरा क्षेत्र बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहा है वहीं दूसरी ओर बिल्डर के निजी जमीन में विधायक निधि से भी बोरिंग कर उसे लाभ पहुंचाया गया है ।विकास सिंह ने कहा दोषी लोगों के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं हुई तो इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन होगा। जिसे पूरा झारखंड देखेगा ।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।