---Advertisement---

पृथ्वी दिवस पर जुस्को स्कूल साउथ पार्क में 2300 छात्रों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

On: April 24, 2026 10:15 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पृथ्वी दिवस के अवसर पर जुस्को स्कूल साउथ पार्क में बुधवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 2300 से अधिक छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर उत्साह का माहौल दिखा।
स्कूल की प्रिंसिपल मिली सिन्हा ने बताया कि बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के लिए इको डांस, रैंप वॉक, साइक्लोथॉन और वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। वहीं कोरू फाउंडेशन के सहयोग से वेस्ट सेग्रिगेशन और हुलाडेक द्वारा ई-वेस्ट कलेक्शन ड्राइव भी चलाई गई।
कक्षा अनुसार गतिविधियों में नन्हे बच्चों ने लीफ इम्प्रेशन, पाम प्रिंटिंग और पौधारोपण किया। वहीं कक्षा 1 से 3 के छात्रों ने कोलाज, कक्षा 4-5 ने ‘से नो टू प्लास्टिक’ और कक्षा 6 से 10 के विद्यार्थियों ने ग्लोबल वार्मिंग पर वाचन प्रस्तुत किया।
वरिष्ठ कक्षाओं के छात्रों ने ‘हार्मनी विद नेचर’ थीम पर इको डांस व रैंप वॉक से सभी का ध्यान आकर्षित किया। मिली सिन्हा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनाते हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now