जमशेदपुर: गुरुवार को अपराह्न 4 बजे गायत्री परिवार टाटानगर का नवयुगदल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल द्वारा अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार क़े राष्ट्रीय अभियान (गंगा सप्तमी ) को स्वर्णरेखा नदी क़े तट, गाँधी घाट , मानगो पर स्वक्छता अभियान चलाया ।

इस अवसर पर मानगो पोस्ट ऑफिस क़े मुख्य पोस्टमास्टर आदरणीय श्री रोहित मार्शल सोरेन जी विशिष्ठ अतिथि श्री संतोष कुमार राय जी प्रांतीय युवा समनॉयक झारखण्ड एवं प्रज्ञा महिला मण्डल की पूर्व अध्यक्षा बहन श्रीमती रेखा शर्मा जी की विशेष उपस्थिति रही।

आज क़े दिन गंगा सप्तमी क़े अवसर पर गायत्री परिवार पुरे भारत वर्ष में अपने कार्यकर्ताओं क़े माध्यम से समाज को यह सन्देश देता है की हम सभी को मिलजुल कर अपने आस पास क़े जल स्रोतों नदी, तालाब, पोखर, नल, कुआँ इत्यादि की स्वक्षता का विशेष ध्यान रखते हुए सामूहिक रूप से स्वक्छता बनाये रखने क़े लिए समय समय पर अभियान चलाये रखा जाना चाहिए।

आज इस अवसर पर इसकी उपयोगिता को जन जन तक पहुँचाने क़े लिए तथा समाज का ध्यान आकृष्ठ करने क़े लिए गायत्री परिवार ने स्वर्णरेखा क़े तट पर माँ स्वर्णरेखा की सफाई के साथ संध्या समय आरती किये । क्योंकि नदी तालाब तथा जल श्रोत हमारे लिए सिर्फ बहता हुआ पानी नहीं, बल्कि जीवन की अवश्यकता है।

मानगो महिला मण्डल की बहनों के साथ नवयुग दल के युवा कार्यकर्ता ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया एवं अभियान को सफल बनाया ।








