---Advertisement---

जमशेदपुर: जिप सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने परसुडीह सहित कई इलाकों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग की

On: April 29, 2026 7:29 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक ने उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपकर परसुडीह क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
ज्ञापन में उन्होंने बताया कि बागबेड़ा की तर्ज पर परसुडीह हलुदबनी, प्रमोथनगर, हरहरगुटुटु एवं करनडीह जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भी JNAC द्वारा नियमित सफाई कराई जानी चाहिए। इन क्षेत्रों में लगभग 2 लाख की आबादी निवास करती है, जहां वर्तमान में कचरा निष्पादन एक गंभीर समस्या बनी हुई है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहने से स्थानीय लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

पूर्णिमा मलिक ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इन क्षेत्रों में जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

इस संबंध में समाजसेवी मानिक मल्लिक ने कहा कि “परसुडीह और आसपास के इलाकों में सफाई की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है। प्रशासन को अविलंब पहल करते हुए JNAC के माध्यम से नियमित सफाई व्यवस्था लागू करनी चाहिए, ताकि लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।”

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now