---Advertisement---

IMEI ट्रैकिंग से केतार पुलिस को सफलता, गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

On: April 29, 2026 4:41 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

केतार (गढ़वा): आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए केतार पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में सराहनीय सफलता हासिल की है। आईएमईआई ट्रैकिंग और तकनीकी निगरानी के जरिए पुलिस ने तीन मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिया।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में तकनीकी टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि मोबाइल खोने की शिकायत मिलने के बाद संबंधित फोन के आईएमईआई नंबर के आधार पर ट्रैकिंग शुरू की गई। इसके बाद अलग-अलग स्थानों से मोबाइल बरामद किए गए।

बरामद मोबाइल मिलने के बाद संबंधित लोगों को थाना बुलाकर आवश्यक सत्यापन किया गया और फिर विधिवत उनके फोन उन्हें वापस कर दिए गए। अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

पुलिस द्वारा लौटाए गए मोबाइल में कन्हैया बैठा (ग्राम पचाडुमर) का जियो कंपनी का मोबाइल, सुनील कुमार (ग्राम पचाडुमर) का ओप्पो कंपनी का मोबाइल तथा ललन कुमार पटवा (ग्राम परती कुशवानी) का मोटोरोला कंपनी का मोबाइल शामिल है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग से अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई से जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हो रहा है।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

श्री बंशीधर नगर की बहू बनीं डॉ. अनिता कुमारी, मनोविज्ञान में हासिल की पीएचडी की उपाधि

ब्रेकिंग : श्री बंशीधर नगर के कोईंदी गांव में खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, ब्लीचिंग पाउडर लदा वाहन जलकर खाक

भीषण गर्मी में लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा मानव धर्म : साधना देवी

किसानों के मुद्दे पर भाजपा का हल्लाबोल,श्री बंशीधर नगर में धरना प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप

केतार में बंद घर से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर श्री बंशीधर नगर में प्रमुख जन गोष्ठी, “पंच परिवर्तन” के माध्यम से सशक्त और जागरूक समाज निर्माण का आह्वान