Bengal Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live: असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी टीएमसी को कड़ी टक्कर दे रही है। वहीं असम में बीजेपी एकतरफा जीत की ओर बढ़ रही है। बंगाल में बीजेपी 96 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि टीएमसी 88 सीटों पर बढत बनाए हुए है। वहीं असम में बीजेपी 37 सीटों पर आगे है। जबकि अन्य 10 सीटों पर आगे चल रही है। दोनों राज्यों में अपने फेवर में रूझान को देखते हुए ल्ली भाजपा मुख्यालय में पूरियां और मिठाइयां बननी शुरू हो गई है। बंगाल में बीजेपी की सत्ता बनाने की संभावना से बीजेपी गदगद है। इसी का नतीजा है कि दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में पूरी-जलेबी और मिठाईयां बननी शुरू हो गई है।
https://x.com/i/status/2051130218988077144
भवानीपुर से ममता आगे, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी पीछे
भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे
खड़गपुर से बीजेपी के दिलीप घोष आगे
बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी पीछे
नोआपड़ा से बीजेपी के अर्जुन सिंह आगे
भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी पीछे
नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी आगे
हुंमायू कबीर दोनों सीटों पर आगे
बंगाल की चुंचुड़ा सीट पर 27 राउंड में होगी काउंटिंग
बंगाल में हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना कई राउंड में होगी और सबसे ज्यादा राउंड में चुंचुड़ा सीट पर काउंटिंग होगी जहां 27 दौर की काउंटिंग होगी.
भवानीपुर: 20 दौर
नंदीग्राम: 18 दौर
खड़गपुर सदर: 20 दौर
बहरामपुर: 16 दौर
रेजीनगर: 15 दौर
चुंचुड़ा: 27 दौर (सर्वाधिक दौर









