---Advertisement---

बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्टः शुरुआती रुझानों में बंगाल-असम में बीजेपी आगे, दिल्ली भाजपा मुख्यालय में पूरी-जलेबी और मिठाइयां बननी शुरू

On: May 4, 2026 9:28 AM
---Advertisement---

Bengal Vidhan Sabha Chunav Result 2026 Live: असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी टीएमसी को कड़ी टक्कर दे रही है। वहीं असम में बीजेपी एकतरफा जीत की ओर बढ़ रही है। बंगाल में बीजेपी 96 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि टीएमसी 88 सीटों पर बढत बनाए हुए है। वहीं असम में बीजेपी 37 सीटों पर आगे है। जबकि अन्य 10 सीटों पर आगे चल रही है। दोनों राज्यों में अपने फेवर में रूझान को देखते हुए ल्ली भाजपा मुख्यालय में पूरियां और मिठाइयां बननी शुरू हो गई है।  बंगाल में बीजेपी की सत्ता बनाने की संभावना से बीजेपी गदगद है। इसी का नतीजा है कि दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में पूरी-जलेबी और मिठाईयां बननी शुरू हो गई है।

https://x.com/i/status/2051130218988077144

भवानीपुर से ममता आगे, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी पीछे
भवानीपुर से ममता बनर्जी आगे
खड़गपुर से बीजेपी के दिलीप घोष आगे
बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी पीछे
नोआपड़ा से बीजेपी के अर्जुन सिंह आगे
भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी पीछे
नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी आगे
हुंमायू कबीर दोनों सीटों पर आगे
बंगाल की चुंचुड़ा सीट पर 27 राउंड में होगी काउंटिंग
बंगाल में हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना कई राउंड में होगी और सबसे ज्यादा राउंड में चुंचुड़ा सीट पर काउंटिंग होगी जहां 27 दौर की काउंटिंग होगी.

भवानीपुर: 20 दौर
नंदीग्राम: 18 दौर
खड़गपुर सदर: 20 दौर
बहरामपुर: 16 दौर
रेजीनगर: 15 दौर
चुंचुड़ा: 27 दौर (सर्वाधिक दौर

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now