---Advertisement---

जमशेदपुर: जनहित के मामले को लेकर डीसी ऑफिस के पास प्रदर्शन और हंगामा मामले में पूर्व जिप खोली किशोर यादव समेत पांच बरी

On: May 6, 2026 10:32 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: उपायुक्त कार्यालय में वर्ष 2013 में जन मुद्दों को लेकर हुए धरना-प्रदर्शन और हंगामे के मामले में आज मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने साक्ष्य के अभाव में पूर्व जिला पार्षद एवं पूर्व झामिमो नेता किशोर यादव सहित राहुल सिंह, धनंजय सिंह, डी.एन. सिंह और आर.बी. सरन को बरी कर दिया।

बताया जाता है कि 4 जनवरी 2013 को जन समस्याओं को लेकर सैकड़ों झामिमो कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उपायुक्त कार्यालय के लिपिक अलखेन खलको द्वारा विष्टुपुर थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा 142/149/341/504 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कुल तीन गवाहों प्रस्तुत किये। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, बविता जैन और धर्मेंद्र सिंह निकू, दीपा सिंह ने प्रभावी बहस पेश की। अंततः अदालत ने पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने के आधार पर सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।

इस फैसले के बाद संबंधित पक्षों में संतोष का माहौल देखा गया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now