---Advertisement---

जमशेदपुर:संपत्ति के लिए पिता की पिटाई, तीन बेटों और उसके पोते के खिलाफ कोर्ट के आदेश से मामला दर्ज

On: May 6, 2026 10:58 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: संपत्ति के लिए 84 वर्षीय पिता शदरुल आलम की पिटाई करने वाले उसके तीनों बेटों एवं एक पोते के खिलाफ अब मानगाे पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करनी होगी । जमशेदपुर के न्यायिक दंडाधिकारी एस तिग्गा की अदालत ने बीएनएसएस की धारा 175 के तहत प्राथमिक की दर्ज करने का आदेश देने पर थाना प्रभारी के द्वारा दिनांक 2 मई 2026 को मुकदमा दर्ज किया।
वादी शदरुल आलमपुर की ओर से अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू एवं अधिवक्ता बबिता जैन ने अदालत को बताया कि बेटा रुस्तम आलम, बेटा मोहम्मद सलीमुद्दीन, बेटा शेख अमजद अली, बहू शाहीन फातमा, पोता फैसल हुसैन एवं पोता एहतेशाम आलम ने गत दो दिसंबर को उसकी पिटाई की। बेटी सायदा खातून बचाने आई तो उसे भी पीटा गया।
जबकि वादी शदरुल ने अपने बेटों को रहने के लिए घर एवं दुकान दे दिया था। पत्नी के साथ अलग रहने लगा तो वहां बेटा शेख अमजद अली और उसकी पत्नी भी आ गई और उत्पीड़न शुरू कर दिया। घर से जाने को कहा तो सभी मिलकर आए, सादे कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव डाला मना किया तो पिटाई कर दी। टीएमएच में उसका इलाज चला। उसने घटना की जानकारी पहले मानगो पुलिस, फिर वरीय पुलिस अधीक्षक को दी। लेकिन कोई कार्रवाई अभियुक्तों के खिलाफ नहीं हुई। तब अदालत की शरण में आना पड़ा।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now