जमशेदपुर:परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सोपोडेरा के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई है। इस बात की खबर लगते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। भड़के लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। तनाव व्याप्त है मौके पर पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि सुबह लोगों ने स्कूल के अंदर नाबालिग का शव देखा। पुलिस और पंचायत प्रतिनिधियों को सूचित किया गया।घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरु की। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश और डर का माहौल बना हुआ है।
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने आशंका जताई है कि नाबालिग के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसकी हत्या कर शव को स्कूल परिसर में फेंक दिया गया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी तक दुष्कर्म की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और दुष्कर्म जैसी आशंकाओं की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर संभावित पहलू से जांच कर रही है। पुलिस स्कूल के आसपास और मुख्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की आवाजाही का पता लगाया जा सके। साथ ही, स्थानीय लोगों और स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों को जल्द से जल्द चिह्नित कर लिया जाएगा।
शव मिलने के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। इलाके में व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रशासन से मा स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित करने का आग्रह किया है ताकि पी। जल्द से जल्ट न्याय मिल सके।








