---Advertisement---

गिरिडीह: अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को ठोका,पांच की मौत, 20 घायल, कई की हालत नाजुक

On: May 8, 2026 8:23 PM
---Advertisement---

गिरिडीह: प्रदेश के गिरिडीह जिले में फिर से एक बार रफ्तार का कहर बरपा है।डुमरी थाना क्षेत्र के इसरी बाजार में शुक्रवार शाम को एक अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को धक्का मारा। इस भीषण दुर्घटना में अब तक पांच लोगों की मौत की खबर है जबकि 20 घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर बाजार में घुस गया और सड़क किनारे खड़े वाहनों और पैदल चल रहे लोगों को कुचलते हुए निकल गया. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े.

घटना की सूचना मिलते ही डुमरी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. मृतकों की पहचान और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now