---Advertisement---

BREAKING: दो साल बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

On: May 14, 2026 2:02 PM
---Advertisement---

सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद होटवार जेल से हुए रिहा

रांची/डेस्क। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम आखिरकार दो वर्षों बाद जेल से बाहर आ गए। सुप्रीम कोर्ट से जमानत आदेश मिलने के बाद शुक्रवार को उन्हें रांची स्थित होटवार जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर निकलते ही उनकी पत्नी एवं विधायक निसात आलम, पोते और बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रिहाई के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया।

बताया जा रहा है कि आलमगीर आलम को 11 मई को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन बेल ऑर्डर की कॉपी जेल प्रशासन को नहीं मिलने के कारण उनकी रिहाई में दो दिन की देरी हुई। शुक्रवार को आदेश की प्रति मिलने के बाद जेल प्रशासन ने उन्हें रिहा कर दिया।

गौरतलब है कि 15 मई 2024 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया था। इससे पहले 6 मई 2024 को ईडी ने छापेमारी के दौरान उनके निजी सचिव संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के फ्लैट से 32 करोड़ 20 लाख रुपये नकद बरामद किए थे। इस बहुचर्चित मामले में पूछताछ के बाद ईडी ने आलमगीर आलम को गिरफ्तार किया था।

करीब दो साल तक जेल में रहने के बाद अब उनकी रिहाई हुई है। जेल से बाहर आने के बाद समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की। वहीं राजनीतिक गलियारों में भी आलमगीर आलम की रिहाई को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए 8 हजार करोड़ जारी, लाभुकों के खाते में आएंगे 5000 रुपये

जमशेदपुर:सामुदायिक उच्च विद्यालय बारीगोड़ा में बच्चों का चार दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड,बेटे ने पिता को काटा,शव…!

विभिन्न क्षेत्रों में बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग,जिप पूर्णिमा मलिक ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन