---Advertisement---

आम आदमी को बड़ा झटका,पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपए की बढ़ोतरी

On: May 15, 2026 7:09 AM
---Advertisement---

एजेंसी: मिडिल ईस्ट जंग के बीच आम लोगों के लिए बुरी खबर आ रही है। ईंधन के दाम बढ़ने और आपूर्ति में दिक्कत होने के चलते शुक्रवार सुबह छह बजे से दिल्ली समेत देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो गई है। पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 3.14 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे अब यह बढ़कर 97.77 रुपये हो गई है। इसी तरह, डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 90.67 रुपये पहुंच गया है।
नियमित पेट्रोल: ₹94.77 प्रति लीटर
बढ़ोतरी के बाद: ₹97.91
प्रीमियम पेट्रोल: ₹102 से ₹104 प्रति लीटर
बढ़ोतरी के बाद: ₹105.14 से ₹107.14
नियमित डीज़ल: ₹87.67 प्रति लीटर
बढ़ोतरी के बाद: ₹90.78
इस संबंध में दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया ने बताया कि यह बढ़ोतरी तेल कंपनियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये की कमजोरी के कारण की गई है।

जिसका असर महंगाई पर पड़ सकता है महंगाई दर और बढ़ सकती है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now