जमशेदपुर:सावधान!झारखंड अफवाहों का बाजार,आपदा में अवसर तलाश रहे हैं गद्दार,गैस के लिए लगी थी लाइन खूब हुई कालाबाजारी, उसके बाद गिरिडीह से लेकर जमशेदपुर में मंईंया सम्मान योजना के सत्यापन के नाम 200-200 रुपए में फार्म बेचने की खबर आई जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जमशेदपुर के मानगो निगम कार्यालय पर कड़ी धूप में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। इस संदर्भ में कार्रवाई भी हुई है और नोटिस जारी कर पूछा गया है कि आखिर ऐसा अफवाह क्यों उड़ाई गई है।
इधर दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जब पेट्रोल और डीजल कम उपयोग करने की बात और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की इस्तेमाल करने की बात कहीं गई उसके बाद अफवाह उड़ गयी कि पेट्रोल डीजल नहीं मिलेगा खत्म हो जाएगा उसके बाद पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ जमा हो गई है। कड़ी धूप और सुबह से लेकर रात तक पेट्रोल पंपों पर भीड़ हो रही है। ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था छोड़कर लोगों को पेट्रोल मुहैया कराने में लग गई है।
जबकि जिला प्रशासन पुलिस और पेट्रोलियम एजेंसियों ने लोगों को पैनिक होकर ज्यादा पेट्रोल डीजल नहीं लेने की अपील की है और कहा है कि कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में डीजल पेट्रोल है। ठीक इसी तरह गैस की किल्लत की भी अफवाह उड़ी थी और खूब कालाबाजारी हुई थी जिसके बाद प्रशासन ने एक्शन लिया और स्थिति अब सामान्य दिख रही है।











