---Advertisement---

झारखंड क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, सिमडेगा में घर में सो रही युवती को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर

On: May 16, 2026 11:18 AM
---Advertisement---

सिमडेगा: झारखंड में अपराध और अपराधी अनकंट्रोल हो गया है आए दिन ऐसी सनसनी खेज कांड हो रही है कि लोगों में दशक का माहौल कायम है। इसी बीच खबर आ रही है कि सिमडेगा जिले में कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाटोली में घर में सो रही युवती के घर में अपराधी घुस गए और उसके सिर में गोली मार दी। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है।खून से लथपथ गंभीर हालत में उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि नवाटोली निवासी मोहम्मद हुसैन की पुत्री जेबा परवीन को बेहद करीब से गोली मारी गई है।गोली चलने की तेज आवाज सुनकर जब परिजन और आस-पास के लोग जेबा के कमरे में पहुंचे, तो वह खून से लथपथ हालत में तड़प रही थी. परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से बिना समय गंवाए उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत रांची के रिम्स (RIMS) अस्पताल रेफर कर दिया है. फिलहाल वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है.

इस घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने परिजनों सहित आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है. अपराधियों ने इस वारदात को किस मकसद से अंजाम दिया और वे घर के अंदर कैसे दाखिल हुए, इन तमाम बिंदुओं पर पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा, हालांकि अभी तक हमले के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now