---Advertisement---

किसानों के मुद्दे पर भाजपा का हल्लाबोल,श्री बंशीधर नगर में धरना प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप

On: May 19, 2026 10:07 PM
---Advertisement---

झारखंड में लूट और अराजकता का माहौल, जनता परेशान : भाजपा

झारखंड वार्ता संवाददाता

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। राज्य सरकार द्वारा किसानों एवं आम जनता के साथ वादा खिलाफी करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने शनिवार को श्री बंशीधर नगर प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना के माध्यम से भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने कहा कि सरकार ने चुनाव के दौरान किसानों से धान का क्रय मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद मात्र 2400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर भुगतान भी नहीं मिल रहा है। साथ ही किसानों की ऋण माफी का वादा भी अब तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों और गरीबों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाजपा सड़क से लेकर सदन तक बड़ा आंदोलन करेगी।

जिला महामंत्री मुकेश चौबे ने कहा कि वर्तमान सरकार ने युवाओं और किसानों से कई बड़े वादे किए थे, लेकिन अब तक उन्हें पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पांच लाख युवाओं को नौकरी, बेरोजगारी भत्ता एवं किसानों को उचित समर्थन मूल्य देने का वादा किया था, लेकिन आज तक सब अधूरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं मिला है तथा उर्वरकों की कालाबाजारी चरम पर है। वहीं सत्यापन के नाम पर मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं के नाम काटे जा रहे हैं।

भाजपा नेता शैलेश चौबे ने कहा कि वर्तमान शासनकाल में राज्य में अराजकता और लूट का माहौल बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के बालू, कोयला, मिट्टी और गिट्टी जैसे प्राकृतिक संसाधनों का बड़े पैमाने पर दोहन हो रहा है, जबकि आम लोगों को बालू जैसी आवश्यक सामग्री के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है तथा जनता बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भटक रही है।

धरना प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने “जो सरकार निकम्मी है, वह सरकार बदलनी है”, “हेमंत सोरेन मुर्दाबाद”, अनंत प्रताप देव मुर्दाबाद,“किसानों को मुआवजा दो”, “धान का 3200 रुपये समर्थन मूल्य लागू करो” जैसे नारे लगाए।

धरना समाप्ति के बाद भाजपा नेताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम 12 सूत्री मांग पत्र सौंपकर अविलंब लागू करने की मांग की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय ने की, जबकि संचालन कुमार कनिष्क ने किया। धन्यवाद ज्ञापन दिनेश शर्मा ने किया।

धरना प्रदर्शन में सांसद प्रतिनिधि मथुरा पासवान,अशोक सेठ, ओम प्रकाश गुप्ता, लालमोहन यादव, राकेश चौबे, राजेश जायसवाल, अभिषेक राम, निक्कू तिवारी, कामेश पासवान, नगीना सिंह, रिंकू सिंह, भूपेंद्र सिंह खरवार, संतोष मेहता, अनुज चौधरी, महावीर विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

केतार में बंद घर से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर श्री बंशीधर नगर में प्रमुख जन गोष्ठी, “पंच परिवर्तन” के माध्यम से सशक्त और जागरूक समाज निर्माण का आह्वान

भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं व यात्रियों के लिए श्री बंशीधर मंदिर व रेलवे स्टेशन पर लगा पनशाला

सरस्वती विद्या मंदिर में मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह, टॉपर्स हुए सम्मानित

श्री बंशीधर नगर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन दिनों में 66 वाहन जब्त;सड़क पर लापरवाही अब नहीं होगी बर्दाश्त : उपेंद्र कुमार

गढ़वा! सिंदूरदान से पहले दुल्हन ने रोका हाथ, रातभर चली पंचायत; बिना दुल्हन लौटी बारात