---Advertisement---

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

On: May 20, 2026 11:12 AM
---Advertisement---

मझिआंव/गढ़वा: ‘गढ़वा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन’ के आह्वान पर बुधवार (20 मई) को देशव्यापी बंदी के समर्थन में मझिआंव प्रखण्ड सहित पूरे गढ़वा जिले में दवा की दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। एसोसिएशन के कड़े रुख और आर्थिक दंड की चेतावनी के कारण सुबह से ही जिले के सभी छोटे-बड़े मेडिकल स्टोरों के शटर गिरे नजर आए।
मझिआंव में बंदी का व्यापक असर, सुदूर इलाकों से आए मरीज भटके
मझिआंव मुख्य बाजार, रेफरल अस्पताल रोड और आस-पास के ग्रामीण इलाकों में दवा दुकानें बंद रहने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ सुदूर क्षेत्रों से आए मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अचानक दवाइयां न मिलने के कारण कई लोग निजी और सरकारी अस्पतालों के आस-पास भटकते देखे गए। हालांकि, आपातकालीन स्थितियों को देखते हुए कुछ लोगों ने पहले से ही जरूरी दवाइयों का स्टॉक कर लिया था।
एसोसिएशन की जिला कमेटी रही सक्रिय
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री आद्यशंकर पांडेय के निर्देशानुसार और महासचिव श्री नंद किशोर प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा जारी पत्र के आलोक में गठित जिला कमेटी के सदस्य क्षेत्र में सक्रिय दिखे। संगठन द्वारा पहले ही साफ कर दिया गया था कि यदि कोई भी दवा दुकान खुली पाई गई, तो उस पर सख्त आर्थिक दंड लगाया जाएगा। इसी डर और संगठन की एकजुटता के कारण पूरे जिले में बंदी शत-प्रतिशत सफल रही।
दवा विक्रेताओं ने जताया एकजुटता का भरोसा
मझिआंव के स्थानीय दवा विक्रेताओं का कहना है कि देशव्यापी संगठन के फैसले और स्थानीय एसोसिएशन के दिशा-निर्देशों का पालन करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने इस बंदी को अपनी मांगों और एकजुटता को प्रदर्शित करने का एक शांतिपूर्ण जरिया बताया। शाम तक सभी प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे, जिससे लाखों रुपये का दवा कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से

  1. Magadh Medical Hall (मगध मेडिकल हॉल)
  2. Saniwari Medical Hall (शनिवारी मेडिकल हॉल)
  3. Ganesh Shriram Medical (गणेश श्रीराम मेडिकल)
  4. New Parwez Medical (न्यू परवेज मेडिकल)
  5. Urmila Medical Hall (उर्मिला मेडिकल हॉल)
  6. Adil Pharma (आदिल फार्मा)
  7. Sri Sai Medico (श्री साई मेडिको)
  8. Sai Kirpa Medical Hall (साई कृपा मेडिकल हॉल)
  9. New Prasad Med Hall (न्यू प्रसाद मेडिकल हॉल)
  10. Monu Medical Hall (मोनू मेडिकल हॉल)
  11. Naushad Medical (नौशाद मेडिकल)
  12. King Varun Medical (किंग वरुण मेडिकल)
  13. Kundan Medical (कुंदन मेडिकल)
  14. New Shubh Medico (न्यू शुभ मेडिको)
  15. Moti Medical Hall (मोती मेडिकल हॉल)
  16. Maa Gayatri Medical (मां गायत्री मेडिकल)
  17. Gupta Agency (गुप्ता एजेंसी)
  18. K.G.N Medical (के.जी.एन मेडिकल)

सहित सभी दवा व्यवसाय उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now