रांची: नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान और सुरक्षा बलों के लगातार दबिश के चलते नक्सलियों का मनोबल टूटता जा रहा है और वह समाज के मुख्य धारा में लौटने लगे हैं इसी कड़ी में पुलिस मुख्यालय में DGP तादाशा मिश्रा के समक्ष एक साथ 27 नक्सलियों ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है।

जिसे सीआरपीएफ और पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने अपने साथ 16 हाई टेक हथियार भी जमा किया है वहीं 2500 से ज्यादा कारतूस जमा कर नई शुरुआत की है।सरेंडर करने वाले नक्सली में 25 भाकपा माओवादी और 2 JJMP शामिल हैं।
डीजीपी तदाशा मिश्रा की शेष बचे नक्सलियों से विशेष अपील
इस दौरान समर्पण करने वाले नक्सलियों पर सीआरपीएफ IG ने कहा कि सुरक्षा बल के जवानों कि कार्रवाई जारी है कई मुठभेड़ हुई है. जिसमें नक्सलियो को बड़ी चोट पहुंची है. जिसमें नुकसान maowadi को पहुंचा जिसका नतीजा है कि एक साथ 27 नक्सली मुख्य धारा में लौटे है.
डीजीपी तादाशा मिश्रा ने कहा कि नक्सल के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी कामयामी मिली है. सुरक्षा बल के जवानों कि कार्रवाई के वजह से इतनी बड़ी सांख्य में नक्सली हथियार छोड़ कर मुख्य धारा में लौटे है. आगे और भी बचे हुए नक्सली से अपील करते है कि वह जंगल छोड़ कर मुख्य धारा में लौटे और नई शुरुआत करें।









