मुंबई : बांद्रा इलाके में अतिक्रमण कर बनाई गई दो अवैध मस्ज़िदों को कोर्ट के आदेश से हटाने गई पुलिस टीम पर इस्लामी भीड़ ने पथराव कर दिया। इस पथराव में 7 पुलिस कर्मियों के घायल होने की खबर है। जबकि 3 उपद्रवी भी घायल बताए जा रहे हैं।उपद्रवियों ने औरतों को आगे कर पुलिस पर पत्थरबाजी की। हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।
घटना बुधवार 20 मई 2026 की बताई जा रही है। जब रेलवे की जमीन पर बनी दो मस्जिदों पर बुलडोजर कार्रवाई करने प्रशासन की टीम भारी पुलिसबल के साथ पहुँची। इस्लामी भीड़ ने इस कार्रवाई का विरोध किया। भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव करने लगी। इन पत्थरबाजों ने औरतों को आगे कर दिया। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
इस गहमागहमी में 7 पुलिसकर्मी और तीन उप्रदवी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी विपुल विजय कुमार कदम, मनीष भीमराव बच्छाव और वैभव गीते को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं उपद्रवी फिझान अन्वाज खान, अनस रशीद खान और अन्सार अली बेग भी घायल हुए, इन्हें भी अस्पताल ले जाया गया।
बताया गया कि रेलवे प्रशासन ने पहले से ही लोगों को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर
दे दिया था। कब्जे का ये मामला साल 2017 से कोर्ट में चल रहा था। इस पर अब बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला आया और कार्रवाई की गई।










