---Advertisement---

Shocking news Jharkhand: महिला ने चलती ट्रेन से दूधमुहें बच्चे को फेंका,मौत,दूसरे को यात्रियों ने बचाया

On: May 21, 2026 5:47 PM
---Advertisement---

चाईबासा: चक्रधरपुर रेल मंडल से एक हैरान और शर्मसार कर देने वाली खबर आ रही है जहां एक मां ने चलती ट्रेन से डेढ़ माह के नवजात शिशु को चलती ट्रेन से फेंक दिया जबकि दूसरे को भी फेंकने का प्रयास किया लेकिन यात्रियों ने दूसरे को बचा लिया।एक मां पर लगे इस भयावाह सनसनीखेज आरोप ने पूरे इलाके में दहशत और हैरानी फैला दी है। इस खौफनाक घटना के बाद रेल पटरी से मासूम बच्चे का शव बरामद हुआ, जबकि आरोपी मां पुलिस हिरासत में लेकर उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।
यह वारदात बुधवार को ट्रेन संख्या 12021 हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस में हुई. घटना राजखरसावां और महालीमरूप स्टेशन के बीच की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि ट्रेन में सफर कर रही महिला ने अचानक अपने डेढ़ महीने के मासूम बच्चे को तेज रफ्तार ट्रेन की खिड़की से बाहर फेंक दिया. घटना इतनी अचानक हुई कि ट्रेन में बैठे यात्री कुछ पल के लिए सन्न रह गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला यहीं नहीं रुकी. आरोप है कि उसने अपने दूसरे करीब तीन साल के बच्चे को भी ट्रेन से बाहर फेंकने की कोशिश की. लेकिन कोच में मौजूद यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को महिला के चंगुल से छुड़ा लिया और उसकी जान बचा ली. इसके बाद यात्रियों ने महिला और उसके पति को पकड़कर आरपीएफ के हवाले कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल में हड़कंप मच गया. सिनी पोस्ट के आरपीएफ जवानों को तत्काल सर्च अभियान के लिए रवाना किया गया. घंटों की तलाश के बाद महालीमरूप और राजखरसावां स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक किनारे मासूम बच्चे का शव बरामद किया गया. मासूम की लाश देखकर मौके पर मौजूद जवानों और स्थानीय लोगों के भी रोंगटे खड़े हो गए. पूरे इलाके में मातम और गुस्से का माहौल फैल गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का नाम मुद्रावती गोप है, जो झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के मझगांव क्षेत्र की रहने वाली है. वहीं उसके पति ने अपना नाम शाहबुद्दीन बताया है, जो पश्चिम बंगाल का निवासी है. जानकारी के मुताबिक, करीब चार साल पहले शाहबुद्दीन मुद्रावती को भगाकर अपने साथ ले गया था और दोनों ने शादी कर ली थी. शादी के बाद महिला का नाम बदलकर हसीना बेगम रखा गया और दोनों हैदराबाद में छुप कर रह रहे थे.

सूत्रों के अनुसार, मुद्रावती के परिजनों ने पहले ही मझगांव थाना में शाहबुद्दीन के खिलाफ बेटी को अगवा कर शादी करने का मामला दर्ज कराया था. बताया जा रहा है कि पुलिस का दबाव बढ़ने के बाद शाहबुद्दीन अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर मझगांव थाना आ रहा था. इसी दौरान ट्रेन में यह खौफनाक घटना हुई.
फिलहाल आरोपी महिला को चाईबासा रेलवे स्टेशन पर उतारकर हिरासत में लिया गया है. जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस इस बात की तह तक जाने की कोशिश कर रही है कि आखिर एक मां ने अपने ही मासूम बच्चे के साथ इतना निर्मम कदम क्यों उठाया? क्या इसके पीछे पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव, घरेलू प्रताड़ना या कोई और गहरा राज छिपा है? इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. लोग यही सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर एक मां का दिल इतना पत्थर कैसे हो सकता है कि वह अपने ही कलेजे के टुकड़ों के साथ ऐसा कैसे कर सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्टार हेल्थ ने रांची में ‘वैल्यू प्लस’ किया लॉन्च, 20% तक कम प्रीमियम पर किफायती स्वास्थ्य बीमा सुविधा

मुंबई: बांद्रा में अवैध मस्जिदों को हटाने गई पुलिस पर पथराव,कई पुलिसकर्मी घायल, लाठी चार्ज

डीजीपी के समक्ष नक्सलियों का बड़ा सरेंडर,27 नक्सलियों ने घातक हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर:मानगो के पारडीह में एस्बेस्टस काट गल्ले दुकान से 50000 नकदी और सामानों की चोरी

झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्रा के समक्ष बड़ी संख्या में नक्सली हथियार के साथ करेंगे आज सरेंडर, देखें सूची