झारखंड

हमास के हमले में 500 से अधिक लोगों की मौत, इजराइल के पलटवार में 230 लोगों की गई जान, भीषण युद्ध जारी

ख़बर को शेयर करें

यरूशलम: हमास के चरमपंथियों ने शनिवार को एक प्रमुख यहूदी अवकाश के दौरान इजराइल पर अप्रत्याशित हमला कर दिया, जिसमें 500 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई लोगों को बंधक बना लिया गया। जवाबी कार्रवाई में इजराइल ने भी गाजा पट्टी में हवाई हमले शुरू किए, जिसमें 230 लोगों की मौत हो गई । इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास ‘‘ऐसी कीमत चुकाएगा, जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं होगा।” हमास ने गाजा पट्टी पर एक सीमा बाड़ को विस्फोटकों से उड़ा दिया और उसके बाहर 22 स्थानों में घुसकर हमला किया। कई स्थानों पर वे घंटों तक घूमते रहे और इजराइली नागरिकों तथा सैनिकों की हत्या की। हमास चरमपंथियों और इजराइली सुरक्षाबलों के बीच मध्यरात्रि के बाद से मुठभेड़ जारी रही।

चरमपंथियों ने दो कस्बों में लोगों को बंधक बना रखा है, जबकि एक अन्य कस्बे में एक पुलिस थाने पर कब्जा कर लिया है। इजराइली मीडिया ने बचाव सेवा अधिकारियों के हवाले से बताया कि हमास के हमले में कम से कम 500 लोगों की मौत हो गई और 1,500 से अधिक अन्य घायल हुए हैं।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।