---Advertisement---

कुंबाकाला जंगल में संदिग्ध परिस्थिति में वृद्ध का शव मिलने से सनसनी,हत्या की आशंका

On: May 27, 2026 7:38 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

श्री बंशीधर नगर/धुरकी (गढ़वा)। धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंबाकाला जंगल में मंगलवार की शाम एक वृद्ध का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान धोबनी गांव निवासी 65 वर्षीय शकल कोरवा के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार शकल कोरवा बीते शनिवार की सुबह घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार की शाम ग्रामीणों ने कुंबाकाला जंगल में एक शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान शकल कोरवा के रूप में की गई। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत के निर्देश पर एसआई शेखर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

इधर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि शकल कोरवा की हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है। उन्होंने बताया कि मृतक ओझा-गुणी का कार्य करते थे, जिसके कारण कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोग मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

श्री बंशीधर मंदिर पहुंचे गढ़वा के नए डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा, सपत्नीक किया दर्शन-पूजन

बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, नगर ऊंटारी अनुमंडल में निकाला गया फ्लैग मार्च,अमन-चैन एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

अकेलवा तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम,लकड़ी चुनने निकलीं थी दोनों बच्चियां

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए रवि प्रकाश

नपं के वार्ड 16-17 के ग्रामीणों ने दिखाई एकजुटता, रास्ता निर्माण को लेकर हुई अहम बैठक

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी भाकपा : रामेश्वर अकेला