---Advertisement---

श्री बंशीधर मंदिर पहुंचे गढ़वा के नए डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा, सपत्नीक किया दर्शन-पूजन

On: May 27, 2026 7:37 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा)। गढ़वा जिले के 35वें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा ने पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को सपत्नीक श्री बंशीधर नगर स्थित ऐतिहासिक श्री राधा कृष्ण बंशीधर मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में पहुंचने पर अनुमंडल प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

मंदिर के विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उपायुक्त एवं उनकी धर्मपत्नी से पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान उपायुक्त ने भगवान श्री राधा कृष्ण बंशीधर जी की आरती उतारी तथा जिलेवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं आपसी भाईचारे की कामना की।

मंदिर की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता से प्रभावित उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने मंदिर की दिव्यता की सराहना की। पूजा संपन्न होने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने उपायुक्त को भगवान श्री राधा कृष्ण बंशीधर जी की आकर्षक तस्वीर एवं चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही मंदिर के गौरवशाली इतिहास एवं धार्मिक महत्व की जानकारी भी दी।

उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने कहा कि श्री बंशीधर मंदिर आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां आकर आत्मिक शांति की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास, शांति एवं सौहार्द के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशन कुमार, अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी एवं श्रद्धालु मौजूद थे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पहली बारिश में ही खुली नगर पंचायत की पोल, जलजमाव से जंगीपुर बस्ती टोला बना तालाब

पहले बड़े भाई के लिए मांगा था वोट, अब खुद बनेंगे दावेदार; भवनाथपुर की सियासत में नई पटकथा लिख रहे दीपक प्रताप देव

श्री बंशीधर की नगरी से प्रदेशभर में योग विस्तार का संकल्प, गांव-गांव तक पहुंचेगा योग अभियान

भवनाथपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल: विधायक अनंत प्रताप देव से अलग हुए दीपक प्रताप देव, बोले- हेमंत सोरेन ही हमारे नेता

12 वर्ष पुराने हत्या के मामले में विशुनपुरा के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास

रमना के छह दोषियों को सात वर्ष पुराने हत्या मामले में उम्रकैद, अदालत ने 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया