---Advertisement---

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का अष्टम दिवस संपन्न, केवट प्रसंग तथा भरत मिलाप प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

On: May 28, 2026 10:16 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: यज्ञाधीश संत श्री पद्मनाभ स्वामी जी महाराज के तत्वावधान में श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर परिसर में चल रहे श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का आज *अष्टम दिवस* संपन्न हुआ।

*अष्टम दिवस के मुख्य आयोजन:*
*कथावाचक:* काशी से पधारे परम पूज्य श्री शिवेश त्रिपाठी जी के मुखारविंद से कथा वाचन हुआ।
*प्रसंग:* आज “केवट प्रसंग तथा भरत मिलाप” प्रसंग पर विस्तृत प्रवचन हुआ, जिसे सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो गए।

*यज्ञ आचार्य मंडल:*
*यज्ञाधीश:* संत श्री पद्मनाभ स्वामी जी महाराज
*मुख्य आचार्य:* आचार्य मनु पाठक जी, काशी राजा दरवाजा
*उप आचार्य:* पं. रघुपति पांडे जी, काशी राजघाट
*आचार्यगण:* आचार्य राम सुहागा जी, महामाया पीठाधीश्वर श्री पवन मिश्रा जी काशी गोदौलिया, पं. हिमांशु चौबे जी काशी मैदागिन, पं. बृजकिशोर पाठक जी काशी राजा दरवाजा, पं. अतुल चौबे जी एवं पं. वासुदेव जी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय काशी।

इनके सान्निध्य में यज्ञ संपन्न हो रहा है। *कांवरिया धाम मंदिर के मुख्य पुजारी श्री चंद्रशेखर ओझा जी* भी निरंतर सेवा में तत्पर हैं।

*मुख्य अतिथि:* जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
*विशिष्ट अतिथि:* प्रदेश कांग्रेस समन्वय समिति के सदस्य श्री आनंद बिहारी दुबे जी भी उपस्थित हुए। दोनों अतिथियों ने कथा व्यास शिवेश त्रिपाठी महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

कथा वाचन के पश्चात भव्य आरती तथा महाप्रसाद का वितरण किया गया। यह 9 दिवसीय महायज्ञ प्रतिदिन सायं चल रहा है।

*कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:*
मंदिर कमेटी अध्यक्ष श्री अरुण कुमार सिंह, महासचिव जितेंद्र कुमार सिंह, उदय सिंह, सुनील सिंह, *राज किशोर प्रसाद*, संतोष सिंह, राजू नाथ, रजनीश सिंह, सुरेश जी, पुरुषोत्तम राव, सत्येंद्र सिंह, रवि राज दुबे सहित अन्य गणमान्य।

*जय श्री राम 🚩*

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now