---Advertisement---

अंजुमन फैज़ुल गुरबा मुस्लिम सोसाइटी, भालूबासा में बकरीद पर ईद मिलन समारोह आयोजित

On: May 29, 2026 6:48 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:अंजुमन फैज़ुल गुरबा मुस्लिम सोसाइटी, भालूबासा में ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद की नमाज़ संपन्न होने के बाद ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस मौके पर सभी लोगों ने आपस में गले मिलकर मुबारकबाद दी और भाईचारे-मोहब्बत का पैगाम दिया। समारोह के दौरान अंजुमन कार्यालय में सभी ने मिठाइयां खाईं और ईद मिलन का आनंद लिया।

इस अवसर पर सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा और मजिस्ट्रेट अजय कुमार हेम्ब्रम जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही अंजुमन के सचिव मोहम्मद अरशद कोषाध्यक्ष रागिब खान मोहर्रम लाइसेंसी मोहम्मद इलियास मोहम्मद कमल सरवर साहब पप्पू खलील साहब मोहम्मद फुरकान मोहम्मद अख्तर शंभू मुखी मनु मंडल संतोष कुमार और संजय नदी एवं सीतारामडेरा शांति समिति के अन्य गणमान्य सदस्य भी मौजूद रहे।

सभी ने क्षेत्र में अमन-शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now