---Advertisement---

जुगसलाई: गणगोर स्वीट्स फैक्ट्री में फिर एक बार आग लगी,दहशत में लोग

On: May 30, 2026 3:23 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जुगसलाई स्थित गणगौर मिष्ठान भंडार की उत्पादन फैक्ट्री में फिर से एक बार भीषण आग लगने की खबर है। जिसके कारण फैक्ट्री से तेजी से धुआं निकलता देख स्थानीय निवासियों में दहशत भय का माहौल कायम हो गया। लोगों में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।इस बात की खबर मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया.देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि पहले फैक्ट्री से धुआं उठता दिखाई दिया. इसके कुछ ही मिनटों में आग तेजी से फैली और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं. आग और धुएं के गुब्बार से वहां अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दमकल वाहन के साथ पहुंची और आग बुझाने में जुट गई. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.
फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावनाओं पर जांच की जा रही है. प्रशासन और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं. साथ ही फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है.

बता दें कि पिछले 4 साल पहले भी इस फैक्ट्री में आग लगी थी। जबकि फैक्ट्री रिहायशी इलाके में चलने से प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें