---Advertisement---

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर गायत्री परिवार ने की नशा मुक्ति के खिलाफ जागरूकता शिविर

On: May 31, 2026 9:59 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार का नवयुगदल , युवा प्रकोष्ठ द्वारा स्थानीय ट्रांसपोर्ट ग्राउंड एग्रिको में प्रातः 5:00 से 8:00 बजे तक तंबाकू एवं नशा मुक्ति के खिलाफ एक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया । जहां बैनर एवं पोस्टर के साथ उपस्थित जन समुदाय को इसके दुष्प्रभाव का ज्ञान कराते हुए भविष्य में कभी नशा नहीं करने का संकल्प दिलाते हुए एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया ।

इसमें मॉर्निंग वॉक पर आए युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपना हस्ताक्षर कर कभी नशा नहीं करने का संकल्प लिया ।

साथ ही साथ संध्या 5:00 बजे से गायत्री परिवार के मानगो शाखा की ओर से मानगो डिमना रोड क्षेत्र मैं नशा मुक्ति रैली निकाली गई एवं लोगों को नशा मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलाते हुए नशे से दूर रहने का आवाहन किया गया ।

रैली का समापन दीप महायज्ञ के साथ किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में नवयुगदल के सभी सदस्यों के साथ-साथ प्रज्ञा महिला मंडल मानगो के सभी बहनों का सराहनीय योगदान रहा ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:अपराध नहीं रहा है ठहर, एक और मर्डर, मची सनसनी

गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील लगी पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, सुधीर पप्पू ने भी सेवा की

तिरुपति की तर्ज पर होगा 57वां ब्रह्मोत्सवम एवं श्री वेंकटेश्वर स्वामी कल्याण महोत्सव

अग्रवाल कॉलोनी, हलुदबनी में वर्षों से लंबित बिजली व्यवस्था सुधरवाने उतरे आरटीआई एक्टिविस्ट कृतिवास मंडल

विधायक प्रतिनिधि रिंकू तिवारी ने किया किंग कावेरी RO प्लांट का भव्य उद्घाटन, शुद्ध पेयजल की नई सौगात

अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आम सभा, द्वारिका प्रसाद सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित,गबन सहित कई आरोपों में राकेश साहू की सदस्यता गई