खासम ख़ासगढ़वाझारखंड

विधायक प्रतिनिधि रिंकू तिवारी ने किया किंग कावेरी RO प्लांट का भव्य उद्घाटन, शुद्ध पेयजल की नई सौगात

ख़बर को शेयर करें

गढ़वा:शहर के गौतम नगर में शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए किंग कावेरी RO प्लांट एवं किंग कावेरी जार वॉटर/बोतल वॉटर का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में विधायक प्रतिनिधि रिंकू तिवारी ने फीता काटकर प्लांट का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रिंकू तिवारी ने कहा कि आज के समय में लोगों के स्वास्थ्य के लिए शुद्ध पेयजल अत्यंत आवश्यक है। किंग कावेरी RO प्लांट के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे आम जनता को काफी लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में उदय कुशवाहा, धनंजय गौड़, अंकित, विकास सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस नई पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
किंग कावेरी RO प्लांट के प्रोपराइटर अयोध्या चौधरी ने बताया कि उनका उद्देश्य लोगों तक उचित मूल्य पर शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से लैस इस प्लांट में पानी की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिल सके।
उद्घाटन के दौरान उपस्थित लोगों ने प्लांट का निरीक्षण किया और इसके संचालन की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा तथा लोगों ने किंग कावेरी जार वॉटर एवं बोतल वॉटर के सफल संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।
क्षेत्रवासियों का मानना है कि किंग कावेरी RO प्लांट के शुरू होने से न सिर्फ शुद्ध पेयजल की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उद्घाटन समारोह के साथ ही प्लांट का संचालन शुरू कर दिया गया।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।