---Advertisement---

भाजपा ने चार राज्यों के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें कौन कहां से

On: June 4, 2026 7:25 PM
---Advertisement---

एजेंसी:भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान में रिक्त हुईं राज्यसभा की सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।गुरुवार को इन प्रत्याशियों की घोषणा की गई है जिसमें राजस्थान से सतीश पूनिया, मध्य प्रदेश से तरुण चुघ समेत तमाम दिग्गज नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न प्रदेशों में होने वाले राज्यसभा चुनाव एवं ओडिशा उप चुनाव के लिए नामों पर स्वीकृति दी है। अरुणाचल प्रदेश से ताई तगाक को उम्मीदवार बनाया है, जबकि गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेशभाई राठवा और मानसिंह परमार पार्टी के कैंडिडेट होंगे। इसके अलावा, मध्य प्रदेश से तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल मैदान में होंगे। वहीं, मणिपुर से ए. शारदा देवी, राजस्थान से अलका गुर्जर और सतीश पूनिया को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, बीजेपी ने 2026 के उपचुनाव के लिए ओडिशा से देबाशीष सामंतराय को टिकट दिया है।

चुनाव आयोग (ECI) ने राज्यसभा की 27 सीटों और तीन राज्यों की विधान परिषदों के चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। सोमवार को जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, ये चुनाव 18 जून को होंगे। आयोग के अनुसार, सभी चुनावों के लिए मतदान 18 जून को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगी। राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 10 राज्यों में चुनाव होंगे। इसके अलावा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और ओडिशा में राज्यसभा सीटों के लिए उपचुनाव होंगे। वहीं, बिहार में राज्य विधान परिषदों की नौ सीटों के लिए भी चुनाव होंगे, और एक सीट के लिए उपचुनाव होगा।

चुनाव आयोग के अनुसार, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में चार चार सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने वाले हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान की तीन तीन सीटों के लिए वोट पड़ेंगे। झारखंड में दो सीटों पर मतदान होंगे, जबकि मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर की एक-एक सीट पर राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। वहीं, भाजपा के अलावा, कांग्रेस ने भी उम्मीदवारों के नामों की चर्चा शुरू कर दी है। कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खरगे, राजस्थान से नीरज डांगी, तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती समेत अन्य को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। इसके अलावा, मंसूर अली खान, पवन खेड़ा जैसे नामों की भी चर्चा चल रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now