---Advertisement---

सांसद की अध्यक्षता मे संपन्न हुई गढ़वा जिला के दिशा की बैठक

On: June 4, 2026 8:37 PM
---Advertisement---

केंद्र प्रायोजित एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर हुई विस्तृत समीक्षा

गढ़वा:पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में गढ़वा जिला समाहरणालय के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुयी।इस बैठक में विशेषकर केंद्र प्रायोजित एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं/परियोजनाओं का विस्तृत समीक्षा की गयी।बैठक मे नगर उंटारी -गरबाँध -रोहानियाँ पथ की ख़राब गुणवत्ता की बात प्रतिनिधियों के द्वारा उठाई गई जिस पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद श्री राम ने गुणवता की जाँच के लिए एक जाँच कमिटी गठित करने की बात कही।वहीं NHAI द्वारा टोल प्लाजा के माध्यम से टोल प्लाजा के नजदीक बसे ग्रामीणों से बार बार अवगमन पे पैसे वसूलने के बात पर सांसद श्री राम ने कहा कि टोल प्लाजा के नजदीक बसे गांव के लोगों की बैठक बुलाकर और व्यापक प्रचार -प्रसार के माध्यम से NHAI के पदाधिकारी एवं कर्मी ग्रामीणों को पास निर्गत करने का कार्य करें क्योंकि जानकारी के अभाव में ग्रामीणों को बार-बार टैक्स चुकाना पड़ता है जिससे उनकी आर्थिक हानि होती है। वहीं सांसद श्री राम ने NH के पदाधिकारी को यह भी निर्देश दिया कि NH पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाए ताकि आपराधिक मामलों एवं सड़क दुर्घटना की समुचित निगरानी की जा सके। सांसद श्री राम ने कहा की दिशा की बैठक की ऑडियो रिकॉर्डिंग का प्रावधान भी किया जाए ताकि पिछली बैठक की विचारों, आदेशों, अनुपालनों एवं समीक्षाओं का सुरक्षित डाटा संकलन रहे। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के समीक्षा के दौरान सांसद श्री राम ने सम्बंधित पदाधिकारियों को जिले के अंदर खराब हुई सभी चापाकल को यथा शीघ्र मरम्मती कराए जाने का निदेश दिया।मेराल प्रमुख ने सदर अस्पताल गढ़वा की बदहाली की ओर ध्यानाकृष्ट कराते हुए कहा कि विगत दिनों रात्रि मे सड़क दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल किसी युवक को भर्ती कराये जाने के बाद भी घंटो तक कोई कर्मी उसे देखने तक नहीं आया जिसे गंभीरता से लेते हुए सांसद श्री राम ने संबधित कर्मियों पर तत्काल करवाई करने का आदेश दिया।वहीं रमना प्रमुख ने सदर अस्पताल मे डायलेसिस करवाने आये मरीजों से कर्मियों द्वारा पैसे लेने की बात कही गई जिस पर सांसद श्री राम ने सम्बंधित लोगों पर करवाई करने का आदेश दिया और कहा कि इस प्रकार की कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जा सकती।इस प्रकार से विभागवार कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक और गहन समीक्षा की गई।

उक्त बैठक में गढ़वा विधायक श्री सत्येन्द्र नाथ तिवारी, भवनाथपुर विधायक श्री अनन्त प्रताप देव, उपायुक्त श्री पशुपति नाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त श्री प्रेमलता मुर्मू, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री इब्राहिम सहित जिले के सभी पदाधिकारीगण, समिति के सदस्यगण, प्रखंड प्रमुख एवं ऑनलाइन के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now