---Advertisement---

दिल्ली:डीयू की महिला प्रोफेसर की हत्या, मची सनसनी

On: June 5, 2026 7:21 AM
---Advertisement---

दिल्ली:डीयू की महिला प्रोफेसर का शव उनके बंद फ्लैट में मिलने से और पंप मच गया है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट और सबूत जुटाए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। परिजनों ने प्रोफेसर की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली शिवाजी कॉलेज में असिस्टेंट महिला प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल का शव वसुंधरा एंक्लेव के सत्यम अपार्टमेंट में मिला है। उसके सिर पर किसी भारी चीज से हमले किए जाने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि वह अकेले रहती थी कुछ वर्षों पूर्व विवाह हुआ था लेकिन पति बेंगलुरु में रहते हैं वह अकेले ही रहती थी जबकि उसके भाई भी इसी जगह रहते हैं लेकिन वह दूसरे अपार्टमेंट में रहते हैं। वही दिल्ली में उनकी बहन भी रहती है। बताया जा रहा है कि पति से उनका विवाद चल रहा था।

बहन से उसकी लगातार फोन पर बात होती रहती थी लेकिन कई बार फोन किए जाने के बावजूद देबो स्मिता के द्वारा कोई जवाब नहीं मिलने पर वह आसपास के लोगों से पूछताछ की तो देखा कि उनका कमरा बाहर से ताला लगा हुआ है। उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया ताला तोड़कर जब पुलिस अंदर घुसी तो देखा कि महिला प्रोफेसर खून से लगभग मृत पड़ी हुई है। परिजनों ने प्रोफेसर की हत्या का आरोप लगाया है ठीक है

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now