---Advertisement---

कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची की जारी,झारखंड से प्रणव झा,JMM व BJP ने अब तक पत्ते नहीं खोले

On: June 5, 2026 8:00 AM
---Advertisement---

एजेंसी: कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिसमें झारखंड से प्रणव झा को टिकट दिया गया। सूची में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा का है जिनको कर्नाटक कोटे से उच्च सदन के लिए भेजा जा रहा है। इस सूची को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंजूरी दे दी है।

इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा पवन खेड़ा के नाम को लेकर हो रही है क्योंकि 30 मई 2022 को जब कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों (पी चिदंबरम, जयराम रमेश, राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी और इमरान प्रतापगढ़ी आदि) के नामों का ऐलान किया था, तब उस लिस्ट से पवन खेड़ा का नाम गायब था.
टिकट न मिलने से आहत खेड़ा ने सोशल मीडिया पर एक लाइन लिखकर अपना दर्द बयां किया था, जो बेहद वायरल हुई थी- ”शायद मेरी तपस्या में कुछ कमी रह गई.” साल 2026 की इस नई लिस्ट ने खेड़ा की उसी ‘तपस्या’ को पूरा करते हुए उन्हें संसद का टिकट सौंप दिया है.

देखें सूची

वहीं दूसरी ओर झारखंड में दो सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव और राष्ट्रीय अध्यक्ष के करीबी माने जाने वाले प्रणव झा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ये सूची जारी कर की है. कांग्रेस की इस घोषणा के बाद अब सबकी नजरें भारतीय जनता पार्टी (BJP) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के फैसलों पर टिकी हैं, जिन्होंने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now