खासम ख़ासझारखंड

Political breaking: झारखंड के दो राज्यसभा सीटों पर झामुमो उतारेगी प्रत्याशी और बीजेपी से ये हो सकते हैं उम्मीदवार

ख़बर को शेयर करें

रांची:झारखंड की दो राज्य सभा सीटों पर चुनाव को लेकर सियासत में हलचल नजर आ रही है एक ओर झारखंड में महागठबंधन की सरकार चल रही है लेकिन कांग्रेस ने महागठबंधन सरकार के नेतृत्वकर्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा को बिना विश्वास में लिए कथित रूप से प्रणव झा को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित कर दिया है वहीं दूसरी ओर खबर आ रही है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर ताल ठोंकने वाली है। झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी का कहना है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा दोनों सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी लेकिन अभी नाम का ऐलान नहीं किया गया है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की ओर से कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए गौरव वल्लभ को टिकट देने की तैयारी चल रही है।

गौरतलब हो कि भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और झारखंड मुक्ति मोर्चा के दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन की खाली सीट के लिए मतदान होना है।

अभी कल ही महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का नाम ऐलान कर दिया है तो इसके इधर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी अपने दो प्रत्याशियों को उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके कारण झारखंड के सियासत में खलबली है और महागठबंधन में भी खींचतान बढ़ने की पुरजोर संभावना है।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।