---Advertisement---

जमशेदपुर:विश्व पर्यावरण दिवस पर गायत्री परिवार के युवाओं का सराहनीय अभियान

On: June 6, 2026 8:05 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर गायत्री परिवार, टाटानगर के युवा प्रकोष्ठ, नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल द्वारा गायत्री ज्ञान मंदिर, भालुबासा में एक प्रेरणादायी पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सभी भाई-बहन अपने-अपने घरों से गमलों में एक-एक पौधा लेकर पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ पौधों के विधिवत पूजन के साथ हुआ। उपस्थित परिजनों को संबोधित करते हुए आर. पी. शर्मा ने पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एक वृक्ष केवल ऑक्सीजन का स्रोत ही नहीं, बल्कि मानव जीवन, जैव विविधता तथा प्राकृतिक संतुलन का आधार भी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और प्रकृति संरक्षण के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संजीव सिन्हा ने गायत्री परिवार द्वारा संचालित युग निर्माण योजना के शत सूत्री कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे पर्यावरण अभियान का उल्लेख करते हुए परम पूज्य गुरुदेव के प्रकृति संरक्षण संबंधी विचारों को साझा किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।

कार्यक्रम के अंत में प्रांतीय युवा समन्वयक संतोष कुमार राय ने सभी परिजनों को पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल एवं सुरक्षा का संकल्प दिलाया। इसके पश्चात सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा वृक्षों के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। गायत्री परिवार के युवाओं द्वारा किया गया यह प्रयास निश्चित रूप से एक स्वच्छ, हरित एवं संतुलित पर्यावरण के निर्माण में प्रेरणास्रोत बनेगा।
एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान है — इस भावना को आत्मसात करते हुए प्रकृति संरक्षण का यह अभियान समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now