खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

परसुडीह क्षेत्र की सड़कों की दुर्दशा की शिकायत पूर्व जिप राणा डे ने डीसी से की

ख़बर को शेयर करें

डीडीसी ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन

जमशेदपुर: परसुडीह क्षेत्र की सड़कों की दुर्दशा के कारण आम जनता बहुत परेशान है आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है सड़क पर चलना मुश्किल है बरसात होने के बाद इसकी दशा और बिगड़ जाती है जिसे भीषण अनहोनी की आशंका रहती है। क्षेत्र की सड़कों की दुर्दशा के खिलाफ पूर्व जिला परिषद राणा डे ने आवाज उठाई।

उनके नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के लिए गया था लेकिन उनकी अनुपस्थिति में उप विकास आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

जिसमें करनडीह मुख्य मार्ग से चांदनी चौक,शीतला चौक से नमोटोला हलुदबनी नहर, शीतला चौक से खासमहल मुख्य मार्ग तक सड़क बनवाने की मांग की है।

इस पर डीडीसी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।