---Advertisement---

इरफान अंसारी के कुएं में दो बच्चों की मां की लाश मिली, मची सनसनी

On: June 6, 2026 10:34 PM
---Advertisement---

पाकुड़ जिले के बड़ी अलीगंज इलाके में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर के कुएं से 28 वर्षीय अकीबा बीवी का शव बरामद किया गया। अकीबा दो छोटे बच्चों की मां थी और चार वर्ष पूर्व उसने प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बड़ी अलीगंज बस स्टैंड के समीप स्थित इरफान अंसारी के घर के कुएं में महिला के गिरने की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को कुएं से बाहर निकाला गया और तत्काल इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए पति इरफान अंसारी पर हत्या का संदेह जताया है। परिजनों का दावा है कि घटना से पहले घर के अंदर विवाद हुआ था। उनका आरोप है कि अकीबा के साथ मारपीट की गई और बाद में उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया। परिजन यह भी कह रहे हैं कि घर में मौजूद बच्चों ने घटना से जुड़ी कुछ अहम बातें बताई हैं। हालांकि पुलिस की ओर से इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों तथा परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। महिला की मौत हादसा, आत्महत्या या हत्या है, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल पूरे बड़ी अलीगंज क्षेत्र की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हुई है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर अकीबा बीवी की मौत के पीछे की असली वजह क्या

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now