---Advertisement---

आम आदमी को फिर झटका,रसोई घरेलू गैस की कीमतों में 29 रुपए की बढ़ोतरी

On: June 7, 2026 12:49 PM
---Advertisement---

एजेंसी:मिडिल ईस्ट में जंग के हालात और ईंधन के दामों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमत में 29 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है. वैश्विक ऊर्जा बाजार में वृद्धि के चलते सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते तीन महीनों में यह दूसरी बढ़ोतरी की गई है.
उद्योग सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज (7 जून) से 913 रुपए से बढ़कर 942 रुपए हो जाएगी.

पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने और अंतरराष्ट्रीय ईंधन कीमतों में वृद्धि होने के बाद सात मार्च को की गई 60 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी के बाद यह दूसरी बार वृद्धि की गई है. सूत्रों के अनुसार, नवीनतम संशोधन से पहले सरकारी तेल विपणन कंपनियों को बेचे गए प्रत्येक एलपीजी सिलेंडर पर लगभग 703 रुपए का नुकसान हो रहा था.
दरअसल पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही एलपीजी घेरलू सिलेंडर के दाम बढ़ने के कयास भी लगने शुरू हो गए थे. 28 फरवरी को शुरू हुए ईरान इजराइल और अमेरिका युद्ध की वजह से सप्लाई में आई दिक्कतों के बावजूद भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए गए थे. हालांकि सरकार ने एक मई को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया था. कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए और पांच किलो वाले सिलेंडर के दाम में 261 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद एक जून को कमर्शियल सिलेंडर 42 रुपए महंगा हुआ था.

एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा था कि सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. संकट के बावजूद किसी भी रिटेल गैस एजेंसी पर गैस खत्म होने की स्थिति सामने नहीं आई है. साथ ही मंत्रालय ने कहा कि एलपीजी गैस सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए देश भर में लगातार कार्रवाई जारी है.

सरकार ने कहा कि होर्मुज संकट के बावजूद देश भर में पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की बिना बाधा उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. साथ ही सभी रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और उनके पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है. रिफाइनरियों में स्थानीय एलपीजी उत्पादन भी बढ़ाया गया है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रंका:डॉ असजद घर घर जाकर पिला रहे हैं बच्चों को पोलियो की दवा और कर रहे हैं जागरूक

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त गंभीर,निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई

आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी में जगन्नाथ प्रभु,माता शुभद्रा,बलभद्र प्रभु,सुदर्शन, माता लक्ष्मी जी का विधि पूर्व देव आसन्न पूजा संपन्न

अधूरे जलापूर्ति कार्य से बढ़ी लोगों की परेशानी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

पूर्व विधायक मलखान सिंह का जन्मदिन सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया, शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

57वें ब्रह्मोत्सवम् के पाँचवें दिन शेष वाहन पर विराजमान होकर भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी ने दिए भक्तों को दिव्य दर्शन