---Advertisement---

गोलमुरी में सड़क हादसे के बाद बवाल, महिला गंभीर रूप से घायल

On: June 14, 2026 10:10 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित आरडी टाटा गोलचक्कर के समीप शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपनी स्कूटी से जा रही थी तभी पीछे से आ रहे एक पिकअप वाहन की चपेट में आ गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने महिला को उपचार के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया।
घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए यातायात व्यवस्था का विरोध किया और कुछ समय के लिए मार्ग अवरुद्ध कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। हालात को नियंत्रित करने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को तैनात किया गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के दौरान वाहन जांच अभियान चल रहा था। उनका कहना है कि चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी के अचानक सामने आने से महिला का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वह सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रहे पिकअप वाहन की चपेट में आ गई।
हालांकि, जिला पुलिस ने इस दावे को खारिज किया है। पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में महिला को साकची से बर्मामाइंस की ओर जाते हुए दिखाया गया है, जहां वह सीधे पिकअप वाहन की चपेट में आती नजर आ रही है। यातायात डीएसपी नीरज पाठक ने स्पष्ट किया कि दुर्घटना का पुलिस चेकिंग अभियान से कोई संबंध नहीं है और मामले की जांच की जा रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now