---Advertisement---

नेशनल ब्लड डोनर अवार्ड 2026 से सम्मानित हुआ जन सेवा संघ ट्रस्ट

On: June 15, 2026 2:36 PM
---Advertisement---

कोलकाता:14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जन सेवा संघ ट्रस्ट को “नेशनल ब्लड डोनर अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह कोलकाता के सोडपुर में आयोजित किया गया।

पानिहाटी की विधायक श्रीमती रत्ना देवनाथ जी के करकमलों द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया। साई वेलफेयर डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और पशु सेवा में निरंतर योगदान के लिए जन सेवा संघ ट्रस्ट को यह सम्मान मिला।

जन सेवा संघ ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से रक्तदान शिविरों के आयोजन और जरूरतमंद मरीजों की मदद के साथ-साथ आवारा पशुओं की सेवा और देखभाल का कार्य निरंतर कर रहा है।

समारोह में विधायक श्रीमती रत्ना देवनाथ जी ने रक्तदान और पशु सेवा जैसे कार्यों की सराहना की और समाज से भी ऐसे कार्यों में आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम में संस्था के प्रतिनिधि सूरज कुमार एवं विशाल कुमार उपस्थित थे और उन्होंने इस सम्मान के लिए आयोजकों और विधायक जी का आभार व्यक्त किया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now