---Advertisement---

जमशेदपुर:तुलसी भवन में 10 दिवसीय अभिनय कार्यशाला संपन्न

On: June 16, 2026 12:17 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मलेन / तुलसी भवन के तत्वावधान में मिडिया मन्त्र एक्टिंग अकादमी के सहयोग से पिछले 06 जून से चल रहे 10 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का आज समापन प्रतिभागियों की ओर से प्रस्तुत अभिनय मंचन के साथ हुआ |
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तुलसी भवन के उपाध्यक्ष श्री रामनंदन प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसन्न वदन मेहता उपस्थित थे|

दीप प्रज्जवलन एवं नटराज पूजन के साथ समापन समारोह का शुभारम्भ किया गया|
तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी ने सभी अतिथियों दर्शकों एवं कलाकारों का स्वागत अभिनन्दन करते हुए प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की|
मुख्य अतिथि ने रंग कर्म साहित्य और कला के क्षेत्र में कार्यक्रम की निरंतरता पर बल दिया|
कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक श्री हरी मित्तल ने कार्यशाला और प्रतिभागियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया|
इस अवसर पर प्रतिभागी प्रशिक्षुओं के बीच लघु अभिनय प्रतियोगिता आयोजित की गई| प्रतियोगिता के निर्णायक नगर के प्रसिद्द नाट्य निर्देशक श्री अवतार सिंह ने विजेता प्रतिभागियों के रूप में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय :- आरती यादव, योगशा सरकार एवं सतबीर मुखी का चयन किया|
सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी का पुरस्कार स्मिका सरकार को दिया गया|
मंच का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यशाला के संयोजक श्री विजय भूषण ने किया
इस अवसर पर मुख्य रूप से साहित्य समिति की मार्गदर्शिका डॉ. रागीनी भूषण, श्री हरिकिशन चावला, पूनम महानंद, श्रीमती रीना सिन्हा, अरुणा भूषण, नीलिमा पाण्डेय, अरुणा झा, के.एन. पाण्डेय, श्री राकेश पाण्डेय और श्रीमती पूनम शर्मा के अलावे शहर के रंगकर्मी एवं कलाकार उपस्थित थे|

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now