July 26, 2026

धनबाद के बरटांड़ में शुरू हुई ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी,अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगी गुणवत्तापूर्ण दवाएं

IMG-20260616-WA0011.jpg

सांसद ढुलू महतो ने किया उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेगी होम डिलीवरी और विशेष छूट

धनबाद:धनबाद के बरटांड़ क्षेत्र में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी की नई शाखा का शुभारंभ रविवार को किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद ढुलू महतो ने फीता काटकर स्टोर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है।

फ्रेंचाइजी संचालक सत्येन्द्र साहनी ने बताया कि फार्मेसी में ग्राहकों को ब्रांडेड एवं प्रमाणित दवाएं उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण सेवा और ग्राहकों का विश्वास उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर आदित्य साहनी, नेमचंद साहनी, मुनारिक साहनी, आरती साहनी और शशिबाला शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं ई-मेडिक्स के जनरल मैनेजर वकार सिद्दीकी, ऑपरेशंस मैनेजर अमनदीप भारद्वाज और स्टोर मैनेजर सुभाष महतो भी मौजूद रहे।
वकार सिद्दीकी ने कहा कि नए स्टोर में ग्राहकों को दवाओं पर आकर्षक छूट, होम डिलीवरी और स्मार्ट बिलिंग सिस्टम की सुविधा मिलेगी, जिससे खरीदारी का अनुभव और अधिक सुविधाजनक होगा।

ख़बर को शेयर करें।