---Advertisement---

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, हथियार बरामद; एक उग्रवादी घायल, कई गिरफ्तार

On: June 21, 2026 2:55 PM
---Advertisement---

खूंटी: जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र स्थित इंदवन गांव में रविवार सुबह पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पीएलएफआई से जुड़ा श्रवण दास घायल हो गया, जबकि संगठन से जुड़े कई अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से हथियार और बड़ी संख्या में गोलियां भी बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के अनुसार, शनिवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले में सक्रिय पीएलएफआई सदस्यों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने कार्रवाई करते हुए सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों के पास से हथियार, कारतूस, संगठन से जुड़े दस्तावेज और पर्चे बरामद किए गए।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार उग्रवादी श्रवण दास ने इंदवन इलाके में अतिरिक्त हथियार और गोलियां छिपाकर रखने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस उसे बरामदगी के लिए रात में घटनास्थल पर लेकर पहुंची। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छिपाकर रखे गए हथियार और गोलियां बरामद कीं।
गिरफ्तार उग्रवादियों में सामु ढोढराय, सुदर्शन सोय, सलीम बोदरा, हर्षित गुड़िया, उमर खान, नील खान और विष्णु मांझी शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, रविवार तड़के बरामदगी की कार्रवाई के दौरान श्रवण दास ने अंधेरे का फायदा उठाकर एक पुलिस अधिकारी की पिस्तौल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे उसके पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग की थी।
घायल श्रवण दास को तत्काल उपचार के लिए रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि वह कर्रा, खूंटी, तोरपा, मुरहू, अड़की और रनिया समेत कई क्षेत्रों में दर्ज विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित रहा है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रंका:सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में योग दिवस,डॉ असजद अंसारी ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट साइड इफेक्ट:राजद ने कांग्रेस को कहा गद्दार और सीएम हेमंत लाचार!

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि

रवि शंकर नेवार को ‘अष्टांग योग व अष्टांगिक मार्ग में व्यक्तित्व विकास के आयामों का अध्ययन” शोध के लिए पीएचडी